किशनगंज: किशनगंज के विद्यालय में छात्राओं के लिए मासिक धर्म जागरूकता अभियान
कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिभाषा में मासिक धर्म के दौरान सफाई और स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अभियान में मासिक धर्म को प्राकृतिक प्रक्रिया बताते हुए साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।