ऊन: भैंसवाल के जंगल में विद्युत लाइन से 490 मीटर डग कंडक्टर चोरी, अवर अभियंता ने गढ़ीपुख्ता थाने पर दर्ज कराया मुकदमा
गुरूवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ीपुख्ता के विद्युत उपकेंद्र से अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने भैंसवाल के जंगल क्षेत्र में स्थित बंद पड़ी 33 केवी लाइन का लगभग 490 मीटर डग कंडक्टर अज्ञात द्वारा चोरी करने के संबंध में गढ़ीपुख्ता थाने पर शिकायत की है। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना 6 व 7 अप्रैल की मध्य रात्रि में हुई है।