जमुई: सिमरिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Jamui, Jamui | May 12, 2026 सोमवार की शाम करीब 7 बजे सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर क्षेत्र अंतर्गत कुरहाडीह निवासी मनोज महतो (55 वर्ष) के रूप में हुई है।