हाथरस: कस्बा मुरसान में एक महिला पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और इंटों से किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरसान के एक मोहल्ला निवासी महिला को पड़ोसियों ने लाठी डंडों को ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट मे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायल हालत मे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से डॉक्टरों द्वारा महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और पुलिस को सूचना दी गई