चांपा: कोसमंदा गांव से चांपा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 2 अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई
जांजगीर की चांपा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 8 जुआरी को 2 अलग अलग मामले में कोसमंदा गांव से गिरफ्तार किया है और सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 9 हजार 780 रूपए और 52 पत्ती ताश को जब्त किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।