देहरादून में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया रावण दहन।
विजयादशमी के पावन अवसर पर देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में भव्य 'दशहरा मेला' का आयोजन किया गया। श्री गोपीनाथ मंदिर बन्नू बिरादरी के तत्वावधान में आयोजित इस वर्ष के भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के दौरान, मुख्यमंत्री ने रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर पारंपरिक रूप से रावण के विशाल पुतले का दहन किया और उपस्थित जनसमूह को असत्य पर सत्य की विजय के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।