हरिद्वार: देव संस्कृति विश्वविद्यालय,हरिद्वार में T20 cricket Corporate Cup का हुआ समापन, भाजपा नेता आदेश चौहान ने किया सम्मानित
देव संस्कृति विश्वविद्यालय,हरिद्वार में आयोजित T20 cricket Corporate Cup का शनिवार को समापन हो गया। भाजपा नेता आदेश चौहान ने इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।