बांका: ककवारा पंचायत में डीएम पहुंचे सहयोग शिविर में, आवेदकों की समस्याएं सुनकर दिए निर्देश
Banka, Banka | May 19, 2026 जिले के पंचायतों में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह 10बजे ककवारा पंचायत सरकार भवन में शिविर आयोजित किया गया, जहां डीएम नवदीप शुक्ला पहुंचे और शिविर का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान पंचायत की मुखिया पूजा रंजन, सुनील यादव भी मौजूद रहे।