भानपुरा: वर्षा की खेंच, चिंतित भानपुरा वासी इंद्र देवताओं को मनाया आज नगर में उजमेनी मनाई गई
भानपुरा में लगता है क्षेत्रवासियों से इंद्र देवता रुठे हुए हैं, भगवान इंद्र देवता को मनाने के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है, परंतु दो सप्ताह से अधिक समय से वर्षा नहीं होने से क्षेत्र वासियों की चिंताएं काफी बढ़ गई है। इस हेतु इंद्र देवता को मनाने हेतु नगर की सामाजिक संस्था श्री सनातन धर्म मंडल भानपुरा के आह्वान पर आज 9 अगस्त को नगर भानपुर बंद रखा गया ।