बालोद: पीएम आवास योजना में बालोद जिले की रफ्तार तेज, 30 मई 2026 तक सभी स्वीकृत आवासों को पूरा किया जाएगा
Balod, Balod | Mar 28, 2026 बालोद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आवास निर्माण और राशि वितरण दोनों काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिले में एसएनए स्पर्श प्रणाली के जरिए हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जा रही है, जिससे निर्माण कार्य में गति आई है।