धार: कलेक्टर कार्यालय में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सोनम निनामा की उपस्थिति में समन्वय बैठक हुई आयोजित
Dhar, Dhar | Oct 21, 2024 मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सोनम निनामा की उपस्थिति में धार में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संबंधित विभागो की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने शासकीय छात्रावासों में उचित सफाई रखने, छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।