धार: 34वीं बटालियन परिसर में पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित, SP व कलेक्टर ने शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
Dhar, Dhar | Oct 21, 2024 धार मे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर 34 वीं बटालियन परिसर में पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धार जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहें।आयोजन मे SP ने 1 वर्ष के दौरान अपने कर्त्तव्य की बेदी पर अपने प्राणो को न्योछावर करने वाले जवानों के नामो का वाचन किया।