धार: कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि के पत्रों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Dhar, Dhar | Oct 21, 2024 धार में कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में समयावधि के पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी सहित अधिकारी गण मौजूद थे। वही अनुभाग स्तरीय अधिकारी संबंधित एसडीएम कार्यालय के वीसी रूम से वर्चुली जुड़े थे।