टनकुप्पा: मझौली गांव से पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मझौली गांव से पुलिस ने चोरी कांड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शुक्रवार की शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद बताया कि पुलिस ने चोरी कांड मामले में आरोपी रहे सुधीर कुमार को गुरुवार की रात 10:00 बजे गिरफ्तार किया है.