सत्तरकटैया प्रखंड क्षेत्र के सत्तर और नगर निगम क्षेत्र के भेलवा पंचायत में पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई। हल्की बारिश के बाद मौसम में ठंडक आने से मतदाताओं को राहत मिली।