कानपुर: शताब्दी बस में महिला के चार लाख के जेवर चोरी, शताब्दी ट्रेवल्स के मैनेजर समेत तीन के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
शताब्दी बस से महिला का जेवरों से भरा बैग गायब हो गया। महिला दिल्ली से कानपुर आई थी और रास्ते में उसका बैग चोरी हो गया।उसने फजलगंज स्थित ऑफिस पहुंचकर शिकायत करने का प्रयास किया तो वहां के कर्मचारियों ने उसके पति से अभद्रता की पीड़िता ने गुरुवार 3 बजेफजलगज थाने में शताब्दी बस सर्विस के मैनेजर समय तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।