कानपुर: कानपुर जेल के कैदियों को मिलेगा कुंभ स्नान का पुण्य
कानपुर जेल में बंद 1950 कैदियों को कुंभ स्नान का पुण्य मिलेगा।जेल अधीक्षक डॉ बीडी पांडेय ने गुरुवार शाम 7 बजे इसकी जानकारी दी।21 फरवरी को सुबह कलश पूजन होगा।जेल मंत्री दारा सिंह और डीजी जेल पीवी रमाशास्त्री ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश की सभी जेलों के अधिकारियों को प्रयागराज से गंगा जल लाकर बंदियों को स्नान कराने के लिए कहा गया है।