कानपुर: गोविंद नगर में दुकान खाली नहीं करने पर दबंग ने बुलडोजर से गिराई दुकान
गोविंद नगर में एक दबंग ने दुकान खाली नहीं करने पर बुलडोजर से दुकान को ढहा दिया। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर और डीसीपी साउथ से शिकायत दर्ज कराई है। गोविंद नगर पुलिस की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। थाना प्रभारी ने गुरुवार 5:00 बजे बताया कि, जल्द ही एफआईआर दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।