कानपुर: मंघना इलाके में रिटायर प्रिंसिपल के घर में अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
मंधना इलाके में रहने वाली रिटायर प्रिंसिपल के यहां चोर ने अलमारियों का ताला तोड़कर 1.5 लाख की नगदी व जेवरात की चोरी को अंजाम दिया। रिटायर प्रिंसिपल ने गुरुवार 1:00 बजे मंधना चौकी में घटना की तहरीर दे दी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बिठूर पुलिस के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।