हसनपुरा: सड़क दुर्घटना में घायल तेलकथू गांव के रहने वाले युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
हसनपुरा प्रखंड कर एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथू निवासी राकेश कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की घटना के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। वही मृतक की घर से रुक-रुककर रोने बिलखने की आवाजे आ रही थी। वही दो माह पूर्व मृतक के बड़े भाई की बीमारी में हुई मौत की घटना के बाद छोटे भाई राकेश की भी सड़क हादसे में मौत हो गई।