जगदलपुर: विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने कहा, नगर में नवरात्रि गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश हो निषेध
विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश और कथित अश्लीलता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि नवरात्रि गरबा महोत्सव की पवित्रता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।