मौदहा: छिरका गांव में एक सप्ताह पूर्व छत से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान हुई मौत
कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम छिरका निवासी विद्या 50 वर्ष पत्नी भिक्खू निषाद 4 फरवरी को घरेलू कार्य करते समय अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे सरकारी अस्पताल से मुख्यालय रेफर कर दिया गया था। जहां से उसके परिजन उसे ईलाज के लिए कानपुर के हैलट ले गए थे। सोमवार की रात ईलाज के दौरान विद्या की मौत हो गई हैं।