चकरनगर: चकरनगर में भाजपा ने निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा, ब्लॉक प्रमुख राधा यादव ने कहा- सपा-कांग्रेस महिला विरोधी हैं
चकरनगर खण्ड विकास परिसर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा ब्लॉक सभागार से चक्कर लगाती हुई सीएचसी केंद्र परिसर तक निकाली गई, जिसमें तमाम महिलाओं ने भाग लिया।पदयात्रा का उद्देश्य विपक्ष और कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था।महिलाओं ने विपक्षी दलों और कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ नारेबाजी की