जोधपुर: सरदारपुरा थाना पुलिस ने अंतरराज्य महिला चोर गिरोह का खुलासा किया,गिरोह की सरगना पारसी देवी को ब्यावर से किया गिरफ्तार
जोधपुर में सूने मकान में हो रही चोरी के मामले में अंतरराज्य महिला चोर गिरोह का सरदारपुरा थाना पुलिस ने आज खुलासा किया है। गिरोह की सरगना और चोरी का प्लान बनाने वाली मास्टरमाइंड महिला पारसी देवी को ब्यावर से गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास से चोरी किए गए करीब डेढ़ लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं।पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।