पाटन: पुराना बस स्टैंड इलाके में मेंस पार्लर से ₹25000 की चोरी, पाटन पुलिस में शिकायत दर्ज
Patan, Jabalpur | Mar 30, 2026 पुराना बस स्टैंड मेंस पार्लर के संचालक कमलेश सेन ने सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि रात में वह अपने दुकान को बंद करके गए थे सुबह आसपास के लोगों ने बताया कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और पेटियां भी इधर-उधर बिखरी थीं और उनमें रखा लगभग 25000 का माल गायब था पाटन पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।