चूरू: गांव लोहसना बड़ा में भाभी ने देवर को झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी, दम्पति पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Apr 11, 2025 चूरू के गांव लोहसना बड़ा में भाभी ने अपने देवर को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी तो देवर अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचा। यहां उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी दफ्तर में शाम 4 बजे करीब दिनेश की पत्नी राजबाला ने बताया कि उसकी शादी को करीब 9 साल हो गए हैं। उसका पति दिनेश गांव में सरपंच के यहां मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है।