चूरू: ददरेवा के पास बाइक की टक्कर से एक 15 वर्षीय नाबालिग की हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया शव का पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Apr 11, 2025 चूरू जिले के गांव ददरेवा के पास बाइक की टक्कर से 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब नाबालिग अपने परिचित के साथ ददरेवा में स्थित पेट्रोल पम्प से वापिस गांव जा रहा था और रास्ते में पेशाब करने के लिए उतर कर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आयी एक बाइक ने नाबालिग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।