चूरू: जिले में लू-तापघात के प्रकोप से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, CMHO ने दी जानकारी
Churu, Churu | Apr 11, 2025 चूरू जिले में गर्मी के बढते तापमान के कारण लू-तापघात की संभावना को मध्यनजर रखते हुये लू-तापघात से बचाव एवं उपचार हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यहां एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ मनोज शर्मा ने शुक्रवार शाम को बताया कि लू-तापघात से बचने के लिये जनजागृति जरूरी है।