चूरू: बिकमसरा रोड़ स्थित डेम परिसर में चौकीदार पर मधुमख्खियों का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 11, 2025 चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में बिकमसरा रोड़ पर स्थित पानी के डेम परिसर में 65 वर्षीय चौकीदार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे चौकीदार अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उस पर कम्बल डालकर और पास में आग जलाकर मधुमक्खियों को भगाया। गंभीर हालत में चौकीदार को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लाया गया।