चूरू: सिरसला गांव में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, 5 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Apr 11, 2025 चूरू के दुधवाखारा थाना अंतर्गत गांव सिरसाला में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां 70 वर्षीय व्यक्ति की हालत गम्भीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमे दोनो पक्षो के बीच विवाद को देखा जा सकता है।