बहराइच: बहराइच में समीक्षाधिकारी परीक्षा के लिए नामित किए गए स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट, 9216 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बहराइच में उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी आदि हेतु 27 जुलाई को एक पाली में 09ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से डीएम मोनिका रानी द्वारा सभी 23 परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।