बहराइच: डिगिहा इलाके के पास हाइड्रा ने बालक को रौंदा, दर्दनाक मौत, घटना सीसीटीवी में कैद
कोतवाली नगर इलाके में शुक्रवार तेज रफ्तार हाइड्रा ने सड़क पार कर रहे आजम पर चढ़ गया परिवारजन उसे मेडिकल कालेज लेकर आए जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा के बरकत अली ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को सड़क पार कर रहे मासूम को हाइड्रा ने रौंदा दिया था। जिससे बालक की मौत हो गई। घटना CCTV में कैद हो गई।