बहराइच: चहलवा में शौच के लिए गई महिला को मगरमच्छ ने नहर में खींचा, हमले में महिला की हुई मौत
बहराइच जिले में जंगल में नहर किनारे मवेशी चराने,शौच को गई महिला को मगरमच्छ खींच ले गया। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। इसके पहले कि मौके पर मौजूद लोग कुछ कर पाते मगरमच्छ महिला को दूर तक खींच ले गया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार जाल डालकर महिला के शव को मगरमच्छ के चंगुल से मुक्त कराया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।