बहराइच: कानूनगोपुरा के पास नगर पालिका की टीम ने हटवाया अवैध अतिक्रमण, बुलडोजर से हुई कार्रवाई
बहराइच नगर पालिका परिषद ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के कानूनगोपुरा के पास बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान ठेले, गुमटी समेत एक दर्जन अस्थाई अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क किनारे अतिक्रमण से यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार को कार्रवाई की गई।