गुना नगर: डाक बंगला गुना में हुई सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन जिला समिति की बैठक, 10 जुलाई को गुना में होगा आंदोलन
गुना के डाक बंगला में सेंट्रल ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की जिला समिति की बैठक हुई। गुना से राज्य उपाध्यक्ष डॉ विष्णु शर्मा ने कहा, मजदूरों की मांगे, श्रम कानून और श्रम संहिताओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 10 जुलाई को देश भर में आंदोलन होगा। गुना में भी मजदूरों की मांगे और समस्याएं रखी जाएगी। 10 जुलाई को गुना में प्रदर्शन कर पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन देंगे।