लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर जल, जंगल और जमीन बेचने के आरोप लगाए
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई काम हो ही नहीं रहा है। ग्राम पंचायतों में एक रुपये का भी काम नहीं हो रहा है। छोटी या बड़ी कहीं भी सड़कें नहीं बन रही हैं।यह सरकार पूरी तरह से उद्योगपतियों को जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधन बेचने में लगी हुई है।