बड़ौद: नगर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने विधि-विधान से की दशा माता की पूजा-अर्चना
सोमवार को महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ दशा माता का व्रत रखा। इस अवसर पर सुहागिन महिलाए सुबह से ही पारंपरिक परिधान धारण कर दूधाखेड़ी माता मंदिर के समीप पूजा-अर्चना करने पहुंची जो दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। इस दौरान पीपल के पेड़ की परिक्रमा कर कच्चे सूत से बनी माला अपने गले में पहनी।यह व्रत हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि को मनाया जाता है।