बड़ौद: नगर के वार्ड 14 में कांग्रेस कार्यालय पर शहीद दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए
अपने बलिदान से आजादी की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद राजगुरु,भगत सिंह,सुखदेव सिह के शहीद दिवस के अवसर पर रविवार 23 मार्च दोपहर 2 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यकम आयोजित किया गया जहां पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमर शहीद क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए