बड़ौद: दुधाखेड़ी माता मंदिर के पास शुरू हुआ घाट का निर्माण कार्य, अमृत योजना 2.0 के तहत ₹39 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य
बडौद नगर परिषद द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे बाद नगर स्थित दूधाखेड़ी माता मंदिर के समीप घाट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है अमृत योजना 2.0के तहत 39 लाख रुपए की लागत से जिसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है दूधाखेड़ी माता मंदिर के समीप बनने वाला यह घाट स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा परियोजना में आसपास पौधारोपण किया जाएगा