बड़ौद: रमजान पर्व के दौरान बडौद की ख्वाजा टेकरी पर हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन
बड़ोद में डग मार्ग स्थित ख्वाजा टेकरी पर हाजी मोहम्मद हुसैन चिश्ती कलंदर की दरगाह पर रमजान के पवित्र माह के चलते सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन रविवार शाम 6 से 7 बजे के दरमियान किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार में हिस्सा लिया।इफ्तार के समय फ्रूट,शरबत और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।