बड़ौद: बडौद पुलिस को मिली सफलता, चार साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी ने सोमवार दोपहर 4 बजे जानकारी देकर बताया कि पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते चार वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी श्याम लाल पिता नरभा जी निवासी मदकोटा को पकड़ने में बडौद पुलिस को सफलता मिली है आरोपी मारपीट के मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है