रक्षाबंधन को लेकर पीलीबंगा के बाजारों में छाई रौनक, सजीं राखी और मिठाइयों की दुकानें
#लालबहादुर_भाखर #LetestUpdate #pilibangan #
पीलीबंगा (हनुमानगढ़)। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर पीलीबंगा कस्बे के बाजारों में जबरदस्त उत्साह और चहल-पहल देखने को मिल रही है। त्योहार को लेकर मुख्य बाजार, गोल बाजार और प्रमुख चौराहों पर रंग-बिरंगी राखियों, आकर्षक मिठाई की दुकानों और रेडीमेड कपड़ों के प्रतिष्ठानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
बाजारों में सजी दुकानों पर पारंपरिक धागों से लेकर बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां और फैंसी ब्रेसलेट खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, मिष्ठान भंडारों पर घेवर, काजू कतली और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की विशेष तैयारी की गई है। रक्षाबंधन के आगमन से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लौटी इस रौनक से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बहने अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए खरीदारी में जुटी हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
Pilibanga, Hanumangarh | Aug 25, 2026