हुज़ूर: भोपाल जीआरपी ने एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹17.52 लाख का माल किया बरामद
Huzur, Bhopal | Sep 16, 2024 भोपाल जीआरपी ने एसी कोच में रिजर्वेशन करा कर चोरी करने वाले पटना बिहार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख 52 हजार रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों ने करीब एक माह पूर्व पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे यात्री का ट्राली बैग चोरी किया था। बैग में 15 लाख का माल रखा था। आरोपियों ने रिजर्वेशन बी-5 में कराया था जबकि डी-2 से बैग चोरी किया था|