नया टोला भासिंगपुर में सोमवार की दोपहर बाद करीब 12:15 बजे सदगुरु कबीर विचार मंच के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संतों ने कहा कि आत्मा, परमात्मा, ज्ञान, कर्म, उपासना एवं सत्संग ये सब तब तक व्यर्थ मालूम होते हैं,जब तक आत्मज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। इस दौरान श्रद्धालु सुमधुर भजनों को सुनकर भक्ति सागर में गोता लगा रहे थे।