पातेपुर: तीसीऔता थाना क्षेत्र के तीसीऔता धर्मपुर गांव में चार बच्चों की माँ को युवक से हुआ प्यार, प्रेमी के घर में मिला शव।
तिसीऔता थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव उसके प्रेमी के घर से बरामद किया है. घर में महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। मृतका तिसीऔता धर्मपुर गांव निवासी पवन महतो की 35 वर्षीय पत्नी सिराती देवी है।शनिवार की शाम 6 बजे महुआ SDPO संजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी दी।