मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर महिलाओं ने लिया बड़ा संकल्प- भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी के नेतृत्व में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया जागरूकता का संदेश..
प्रिंस शर्मा रुड़की/हिंदुस्तान समाचार।।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर पिरान कलियर विधानसभा के ग्राम ब्रह्मपुर शंकरपुरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अभियान में हिस्सा लिया और मंदिर परिसर समेत आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। इस दौरान महिलाओं ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ब्रह्मपुर शंकरपुरी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान समूह की महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। महिलाओं ने मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर रोमा सैनी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या विशेष अवसर का अभियान नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज की मातृशक्ति स्वच्छता और जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित कर सकती है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
Roorkee, Haridwar | Sep 16, 2026