बख्तियारपुर: सीएम नीतीश के संभावित दौरे से पहले SDO चंदन कुमार ने सीढ़ी घाट और निर्माणाधीन गंगा रिवर फ्रंट का लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 28 जून को संभावित बख्तियारपुर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार की शाम करीब 7 बजे अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने सीढ़ी घाट और निर्माणाधीन गंगा रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान SDO ने घाट की सफाई व्यवस्था,सुरक्षा प्रबंध और आगंतुकों के लिए की जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।