बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में बरामद 3000 लीटर विदेशी शराब सालिमपुर थाना परिसर में जेसीबी से नष्ट की गई
हाल ही में बख्तियारपुर फोरलेन पर गिट्टी लदे एक हाईवा ट्रक से बरामद की गई 3000 लीटर विदेशी शराब को सोमवार की शाम 5 बजे सालिमपुर थाना परिसर में विनष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई बख्तियारपुर के CO निरंजन सुमन की निगरानी में की गई। शराब की बोतलों को JCB मशीन की मदद से नष्ट किया गया। इस दौरान बख्तियारपुर थाना पुलिस और अंचलकर्मी सत्यम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।