बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने सैदपुर गांव के पास रेल पटरी के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे सालिमपुर थाने के पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास रेल पटरी के किनारे झाड़ी से अर्धनग्न अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। सालिमपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रेत्तर कार्रवाई के बाद अंत्यपरीक्षण हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है।