बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के ग्यासपुर गंगा घाट पर पीपा पुल बंद होने से दियारा वासियों की बढ़ी परेशानी, नाव बना मात्र सहारा #jansamasya
दियारा वासियों का लाईफ लाइन माना जाने वाला बख्तियारपुर के ग्यासपुर गंगा घाट पर बना पीपापुल को गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बंद कर दिया गया। पीपा पुल बंद हो जाने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है और दियारा वासियों का एक मात्र सहारा अब नाव बन गया है। पीपा पुल बंद होने से दियारा वासियों की सबसे बड़ी परेशानी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बढ़ गई है।